Tips of saving money
पैसा से पैसा बनाना चाहते हैं, आजमाएं ये 5 तरीके । अक्सर देखा जाता है कि लोगों के पास पर्याप्त पैसा होता है पर वे समझ नहीं पाते कि इन पैसों से और पैसा कमाने का तरीका क्या है। लोग उन्हें अधकचरी जानकारियां देते हैं और उस पर अमल कर वे कई बार कड़ी मेहनत से कमाए गए अपने इन पैसों को गंवा भी बैठते हैं। MAKE MONEY अगर आपके पास हर महीने अपनी जरूरी आवश्कताओं को पूरा करने के बाद पर्याप्त पैसा बचता है तो आपके दिमाग में ये बात आती होगी कि अगर इस पैसे को कहीं इन्वेस्ट कर और पैसा कमाया जा सके तो मजा आ जाए। है न, तो आइए हम आपको बताते हैं वे 5 तरीके जहां आप पैसा निवेश कर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न पा सकते हैं। 1. इनकम फंड्स अगर आपके पास निवेश करने के लिए कैश मौजूद है और जल्दी उसकी जरूरत नहीं पड़ने वाली है तो इनकम फंड्स बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इसमें आप अपनी सुविधा के हिसाब से शॉर्ट टर्म, मिड टर्म या लॉन्ग टर्म के लिए पैसा लगा सकते हैं। इस पर आपको 9 फीसदी तक ब्याज मिल सकता है। 2. इक्विटी म्यूचुअल फंड (आर्बिट्राज फंड्स) ऐसे ...