संदेश

जुलाई 24, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जानिए चांदी में क्यों आ रही है बंपर तेजी ?

जानिए  चांदी में क्यों आ रही है बंपर तेजी और आगे क्या रहेगी इसकी रफ्तार।  क्या निवेश के लिए चांदी बन रही है नया सोना? ऐसा लगता है, मानों सोने-चांदी की कीमतों में आसमान छूने की प्रतिस्पर्धा लगी हो। इन दोनों धातुओं के भाव रोज अपना न्य रिकॉर्ड बना रहे हैं। सोने का वायदा भाव रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर ट्रेंड करता दिखा। वहीं, चांदी 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर ट्रेंड करती देखी गई। पिछले कुछ दिनों में चांदी के भाव में जबरदस्त तेजी देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर बुधवार को ट्रेडिंग के दौरान चांदी दिसंबर 2012 के बाद के उच्चतम स्तर पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर बुधवार को चांदी का भाव 23 डॉलर प्रति औंस से ऊपर ट्रेंड करता दिखा, जो कि अक्टूबर 2013 के बाद का उच्चतम स्तर है। आइए जानते हैं कि चांदी के भाव में इस उछाल की पीछे कौन-कौनसे कारण हैं। 1. ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में कोविड-19 महामारी के चलते 275 खनन कार्य बाधित हुए हैं। इनमें सोने और चांदी की खदानें सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 2. साल 2010 के बाद की अपनी सबसे बेहतर तिमाही पूरी...