अटल पेंशन योजना (APY) में ओटो डेबिट 1 जुलाई 2020 से शुरू।
अटल पेंशन योजना में ओटो डेबिट 1 जुलाई 2020 से शुरू।
1 जुलाई 2020 से अटल पेंशन योजना खातो से मासिक योगदान में ओटो-डेबिट पैसा कटने की शुरुआत सरकार द्वारा की जा रही है. जैसा की 11 अप्रैल 2020 की तारीख वाले सर्कुलर में बताया गया था (PFRDA) पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बैंकों को अटल पेंशन योजना योगदान के ऑटो डेबिट को 30 जून 2020 तक रोकने का दिशानिर्देश जारी किया था. इस सर्कुलर के मुताबिक अटल पेंशन योजना में ऑटो डेबिट 1 जुलाई से दोबारा शुरू किया जा रहा है.
ओटो - डेबिट की है सुविधा करोना संकट और लॉक-डाउन की वजह से थी 30 जून 2020 रोक दी गई थी.
अप्रैल में (PFRDA) के अनुसार अटल पेंशन योजना से जुड़े लोगो के बैंक खातो से ऑटो डेबिट की सुविधा 30 जून 2020 तक रोग दी गई थी. इसका प्रमुख कारण करोना संकट और लॉक-डाउन था. इस बीच ऐसे बहुत से लोगों की आमदनी पर फर्क पड़ा है जो अटल पेंशन योजना में अंश दान करते है या उनको कठिनाई अंशदान करने में कठनाई हो रही है तो वह लोग इस तरह से 30 जून 2020 तक अपनी अटल पेंशन योजना की किस्त रोक सकते थे. यह सब स्थिति लॉकडाउन और करोना संकट के कारण हुई थी.
PFRDA की नई सूचना में यह बताया गया है की जुर्माने का ब्याज उन परिस्थितियों में नहीं लगेगा, जबकि अटल पेंशन योजना से जुड़े लोग अपनी पेंशन स्कीम अकाउंट को 30 सितंबर 2020 से पहले चालू करवा लेते हैं.
साधारण तौर पर बैंकों द्वारा योगदान में देरी करने पर जुर्माना एकत्र किया जाता है अटल पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार योगदान में देरी करने पर जुर्माने का प्रावधान भी है. इसमें ₹100 प्रति महीने तक ₹1. प्रति महीने का चार्ज है. इसके अलावा ₹101 और ₹500 के बीच पर ₹2 प्रति महीना है. ₹501 और ₹1000 के बीच योगदान होने पर ₹5 प्रति महीने का जुर्माना है. 1001 रुपए को करने पर ₹10 जुर्माना वसूला जाता है.
टिप्पणियाँ