How to Update E-Mail ID with Adhar.
आधार को अपनी E-Mail से लिंक करे. इस को अपडेट करने का UIDAI ने बताया आसान तरीका।
आधार का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है. इसके द्वारा समय समय पर नई नई सुविधाएं इसके द्वारा जुड़ती रहती है।
इसलिए आपका आधार कार्ड का हमेशा अपडेट रहना जरूरी है. आधार जारी करने वाली संस्था UIDAI समय-समय पर आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए आसान तरीके लेकर आती है. अब यूआईडीएआई (UIDAI) ने आधार में ई-मेल आईडी (email ID) अपडेट कराने के लिए नया तरीका बताया है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने आधार में मेल आईडी आसानी से बदल सकते हैं।
कार्डधारकों को अब से आधार में ई-मेल आईडी अपडेट के लिए किसी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता नहीं होगी. आपको अपने आधार को नजदीकी केंद्र पर लेकर जाना होगा. यहां आप ई-मेल आईडी अपडेट कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां आवेदन करने के बाद विभाग आपकी मेल आईडी आधार में अपडेट कर देगा, जिसके बाद आपको आधार से जुड़े सभी अलर्ट आपकी मेल पर मिल जाएंगे।
सिर्फ 50 रूपये का खर्च आएगा इसके लिए आपको।
जब आप मेल आईडी अपडेट कराने के लिए केंद्र पर जाएंगे तो वहां आपको 50 रुपए का भुगतान करना होगा, जिसके बाद विभाग आपकी मेल आईडी अपडेट कर देगा. आप अपने आधार को किसी भी केंद्र पर लेकर जा सकते हैं. इसमें सबसे जरूरी चीज है आपका (UIDAI) मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी. तो अगर आपने अभी तक अपने मोबाइल नंबर (Mobile Number) और ई-मेल (E-mail) का वेरिफिकेशन किया है तो अब आप आसानी से कर सकते हैं।
आधार में मोबाइल नंबर और ई-मेल के वेरिफिकेशन के प्रोसेस को और भी आसान बना दिया गया है. इसके लिए आधार का ऐप m-aadhaar डाउनलोड करना होगा. इस ऐप में आपको वेरीफाई ई-मेल और मोबाइल का ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक कर मोबाइल और ईमेल के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. आप ऐसा करेंगे तो आपके रिजस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक OTP आएगा, जिसके जरिए आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा.
यूआईडीएआई को आधार के लिए दी गई सारी जानकारी सही होना जरूरी है और किसी भी तरह की गड़बड़ होती है तो आपको आगे चलकर परेशानी हो सकती है. इसीलिए जरूरी है कि आप अपनी पहचान से जुड़ी सभी जानकारी यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में सही रखें. जिससे आपको को असुवधा न हो।
अगर आपको हमारी ये कोशिश अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को लाइक करे साथ ही हमे कमेंट करके जरुर बताए. Follow करे।
इस पोस्ट के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद.

टिप्पणियाँ