Sukanya Samriddhi Yojana





सुकन्या समृद्धि योजना में मिलेंगे 64 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं पूरा फायदा

सरकार ने 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना ( SSY Account ) की शुरुआत की थी। यह योजना भी एक पोस्ट ऑफिस ( Post Office ) की छोटी बचत योजनाओं में से एक है। सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana 2020 ) में सालाना ब्याज दर 7.6 प्रतिशत है। इस योजना में 14 साल तक निवेश करने पर बेटी के 21 साल की उम्र में एक मोटी रकम मिलती है। खास बात है कि योजना में अधिकतम जमा करके मैच्योरिटी पर करीब 64 लाख की राशि प्राप्त की जा सकती है, जो बेटी के भविष्य में काम में ली जा सकती है। पोस्ट ऑफिस की योजना होने के कारण निवेश का पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

7.6 फीसदी मिलता है ब्याज ( Interest Rate in SSY Account 2020 )

 सुकन्या समृद्धि योजना पर निवेश पर 7.6 फीसदी दर के हिसाब से सालाना ब्याज मिलता है। इस योजना के माता-पिता को केवल 14 साल तक निवेश करना होता है। इसके बाद 21 साल होने पर मैच्योरिटी मिल जाती है। 14 साल के बाद क्लोजिंग राशि पर 7.6 फीसदी सालाना के हिसाब से ब्याज मिलेगा।


कितनी राशि कर सकते हैं निवेश

सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.50 लाख रुपये जमा करा सकते हैं। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए लड़की की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। इस योजना में ब्याज दर को तिमाही रिवाइज किया जाता है।

टैक्स ( Tax ) छूट का मिलता है

फायदा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत निवेश आयकर कानून की धारा 80C के तहत टैक्स छूट दी जाती है। अगर बेटी की उम्र 18 साल हो जाती है और उसे पढ़ाई या उसकी शादी के लिए पैसों की जरूरत है तो आप जमा राशि की 50 फीसदी तक राशि निकाल सकते हैं।

कैसे खुलवा सकते हैं खाता? 

 इस योजना में खाता खुलवाने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस जाना होगा। यहां बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, माता-पिता का आधार कार्ड, तीन फोटो और कम से कम 250 रुपये जमा कराने होंगे। इसके बाद आपका खाता खुल जाएगा।

अगर आपको हमारी ये कोशिश अच्छी लगी हो तो आप इस पोस्ट को लाइक करे साथ ही हमे कमेंट करके जरुर बताए। अगर आप इन्वेस्टमेंट के बारे में और जानकारी पाना चाहते हैं तो कृपया कर हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।
 इस पोस्ट के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद.



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

एसबीआई e-Mudra लोन चाहते हैं ? अप्लाई करे !

20 लाख करोड़ का विवरण और आत्मनिर्भर अभियान में कैसे बढ़ेगा भारत।

Money Story how to Grow with your Ideas.