नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंची चांदी,78,000 रुपए प्रति किलो का.
नया रिकॉर्ड बनाने के करीब पहुंची चांदी,78,000 रुपए प्रति किलो का.
घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव शुक्रवार को रिकॉर्ड 77,949 रुपए प्रति किलो पर चला गया और सोना ने भी 56,191 रुपए प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड उंचाई को छुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी के चलते भारतीय बाजार में महंगी धातुएं लगातार नई ऊंचाई को छू रही हैं। हालांकि ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली का भी दबाव बना हुआ है।
चांदी के सितंबर एक्सपायरी अनुबंध में शुक्रवार की सुबह 10.19 बजे पिछले सत्र से 248 रुपए यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 76300 रुपए प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले कारोबार के दौरान चांदी का भाव 77,949 रुपए प्रति किलो तक उछला, जो एक नया रिकॉर्ड है। हालांकि शुरूआती कारोबार के दौरान चांदी का भाव 75,063 रुपए प्रति किलो तक फिसला.
टिप्पणियाँ